भंसाली के साथ ट्यूनिंग गजब की :ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या ने बताया, "हम एक दूसरे से काफी मजबूती के साथ जुड़े हैं और हम मौन मुद्रा में भी एक दूसरे से बात कर सकते हैं। आप भंसाली के साथ काम करने के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। वह वास्तव में एक महान कलाकार हैं।" ऐश्वर्या भंसाली के साथ तीसरी फिल्म 'गुजारिश' में काम कर रही हैं। इसके पूर्व ऐश्वर्या ने भंसाली के साथ वर्ष 1999 में सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' और वर्ष 2002 में 'देवदास' में काम किया था।
ऐश्वर्या का मानना है कि वह भंसाली की फिल्मों में न केवल मुख्य भूमिका निभाती हैं बल्कि उनका चरित्र भी काफी महत्वपूर्ण होता है।
ऐश्वर्या कहती हैं, "इस फिल्म में उनके साथ काम करना काफी शानदार रहा। आप हमेशा यह महसूस करते हैं कि आप लोगों की टीम के साथ जुड़े हैं। मैं 'हम दिल दे चुके सनम' में भी काम करने के दौरान ऐसा महसूस कर चुकी हूं।"
ऐश्वर्या ने कहा, "हास्यप्रधान फिल्मों की अपेक्षा मैंने काफी गहरी भूमिकाएं की हैं। इस तरह की फिल्मों को लेकर मैं कह सकती हूं कि यह असान और कठिन दोनों तरह के होते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
