स्मिता के कहने पर भंडारकर ने किया अभिनय

भंडारकर ने आईएएनएस से कहा, 'मेरी पहली प्रतिक्रिया में मैंने इसके लिए मना कर दिया था। मैं अभिनय नहीं कर सकता लेकिन स्मिता जी को कोई भी मना नहीं कर सका। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अपनी ही भूमिका करना होगी। राहुल ढोलकिया भी मेरे अच्छे मित्र हैं। 'परजानिया" में उनका काम मुझे बहुत पसंद आया था।'
देखें : माधुरी दीक्षित की तस्वीरें
'सोसायटी" में भंडारकर अपनी ही भूमिका करेंगे। वह मुंबई में पानी की कमी पर एक फिल्म बनाने के लिए शोध के लिए एक हाउसिंग सोसायटी में पहुंचते हैं।
भंडारकर कहते हैं कि वह फिल्म के कलाकारों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैंने सुना कि मुझे ओम पुरी, डिंपल कपाड़िया, सारिका और सीमा बिस्वास के साथ दृश्य देना है तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं स्वर्ग में पहुंच गया हूं। मैं इन लोगों को देखते और इनकी पूजा करते हुए बड़ा हुआ हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं इनके साथ अभिनय करूंगा।'
देखें : सोनम कपूर की तस्वीरें
भंडारकर ने कहा, 'कैमरे के सामने डिंपल और सारिका के साथ काम करना एक सपने के पूरा होने जैसा है।' अब वह अपनी नई फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों को प्रस्तुत करना चाहते हैं। भंडारकर की इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। 'सोसायटी" से पहले भंडारकर 'रंगीला" और 'फैशन" में भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











