मुग्धा को जेल में लिया मधुर ने

फिल्म जेल की मुख्य भुमिका में अभिनेता नील नितिन मुकेश को लिया गया है। वैसे तो यह फिल्म पुरूष प्रधान है पर सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में मु्ग्धा को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।
जब मुग्धा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उनका कहना था कि मैं अभी से कुछ नही कह सकता आप इसके बारे में मधुर से ही जाकर पूछे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि फैशन में लोगो को मेरा काम पसंद आया।
मधुर के साथ काम करने को लेकर मुग्धा ने कहा कि वे एक प्रतिभाशाली निर्देशक है उनके साथ काम हमेशा काम करना चाहूंगी। इतना सब कुछ तो मुग्धा ने बताया लेकिन अपनी फिल्म के बारे में चुप्पी बरती। हो सकता है निर्माता ने ऐसा करने के लिए कहा हो।
नील नितिन मुकेश फैशन बालीवुड मधुर भंडारकर मुग्धा गोडसे bollywood fashion jail madhur bhandarkar mugdha godse neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications