Shoot PICS: सनी देओल की नई 'एक्शन' फिल्म.. दो-दो एक्ट्रेस के साथ.. धमाकेदार!

By Neeti

इस साल सनी देओल ने 'घायल वन्स अगेन' से फैंस को बता दिया कि अब वे वापस आ गए हैं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल न कर पाई हो, लेकिन सनी एक बार फिर अपनी कई फिल्मों की तैयारी में भी लग गए हैं। जिनमें से सबसे ऊपर है 'भईया जी सुपरहिट'..

Bhaiyyaji Superhitt

इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीती ज़िंटा और अमीषा पटेल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। बता दें, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी प्रीती ज़िंटा ने ट्विटर, फेसबुक पर फैंस के साथ शेयर की।

[सनी देओल ने किया अक्षय कुमार को REPLACE]

प्रीती जिंटा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की, जहां अमिषा और सनी देओल भी शूटिंग करते दिख रहे हैं। बता दें, फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' को लेकर पहले साल 2012 में ही घोषणा कर दी गई थी। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म को नया प्रोड्यूसर मिल चुका है और सबकुछ सही तरीके से चल रहा है।

[शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने एक साथ सबको दी चुनौती!]

फिल्म का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई देंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। कोई शक नहीं कि सनी देओल फैंस को इस फिल्म का इंतजार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X