अब हम सीधा सलमान से मिलकर कोशिश करेंगे...टल जाए ये MAHACLASH!
अब बॉलीवुड की टक्कर में एक औऱ नाम जुड़ गया है और वो है सनी देओल का जिनकी फिल्म सलमान खान की ट्यूबलाइट से क्लैश हो रही है। सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट काफी समय से डिब्बाबंद थी।
सनी देओल के लिए इससे बुरा और शर्मिंदगी भरा कुछ हो नहीं सकता लेकिन फिर भी वो कुछ कर नहीं सकते। उनकी एक फिल्म अटकी पड़ी थी - भैय्याजी सुपरहिट। अब इस फिल्म के प्रो़ड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने तय किया है कि फिल्म को सलमान खान की ट्यूबलाइट के साथ रिलीज़ करेंगे।
इतना ही नहीं, उनकी डिमांड है कि सनी देओल के लिए उन्हें बराबर की यानि कि 2500 स्क्रीन चाहिए। जितने समय से फिल्म अटकी पड़ी थी, ये साफ है कि अब फिल्म की टीम थोड़ी सी पब्लिसिटी बटोरना चाहती है, जो कि मिल भी रही है।

वहीं सनी देओल ने फिल्म से पल्ला झा़ड़ लिया है। प्रोड्यूसर का कहना है कि सनी जी का इससे कोई लेना देना नहीं है। फिल्म की रिलीज़ की ज़िम्मेदारी मेरी है और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि सलमान खान के साथ बैठकर बात करूं और इस क्लैश का हल निकालूं।
हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि अगर ये क्लैश हो तो बराबरी का हो औऱ किसी को कोई नुकसान ना हो। कई बार ऐसा होता है कि क्लैश में भी फिल्में काफी अच्छा कमा लेती हैं।
वहूूीं दूसरी तरफ सलमान खान रणबीर कूपर की इन तस्वीरों को देखकर सोच में पड़ चुके हैं कि क्या क्रिस्मस पर क्लैश करना चाहिए या नहीं।
बॉलीवुड में कितनी बार ऐसा हुआ कि दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ीं भी और सुपरहिट भी हुईं, धुंआधार कलेक्शन के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











