'मैं CLEAR कर दूं कि ये फिल्म.. सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'गदर' का सीक्वल नहीं है....'

By Neeti

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' की जोड़ी एक बार साथ आने वाली है। जी हां, सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में साथ दिखेगी। अमीषा इस फिल्म भैयाजी सुपरहिट से कमबैक करने वाली है। फिल्म में प्रीती ज़िंटा, सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य किरदारों में हैं।

 Ameesha Patel

बता दें, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी प्रीती ज़िंटा ने ट्विटर, फेसबुक पर फैंस के साथ शेयर की। बहरहाल, भैयाजी सुपरहिट पर बात करते हुए अमीषा पटेल ने अफवाहों को शांत करते हुए कहा कि ये फिल्म गदर की सीक्वल नहीं है।

Shoot PICS: सनी देओल की नई 'एक्शन' फिल्म.. दो-दो एक्ट्रेस के साथ!

अमीषा पटेल ने कहा, मैं सनी देओल के साथ एक बार फिर काम कर बहुत खुश हूं.. दर्शक भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन मैं साफ कर दूं कि यह फिल्म गदर- 2 नहीं है। गदर एक गंभीर लव स्टोरी थी, जबकि भैयाजी सुपरहिट एक कॉमेडी फिल्म है। लिहाजा, इस फिल्म से गदर जैसी सफलता की उम्मीद करना बेवकूफी होगी।

ना शाहरूख, ना सलमान.. सनी देओल हैं इस क्यूट एक्ट्रेस के फेवरिट को-स्टार!

भैयाजी सुपरहिट की बात करें तो फिल्म का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई देंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। कोई शक नहीं कि सनी देओल फैंस को इस फिल्म का इंतजार होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X