..................... Bhagyashree will play as Prabhas Mother in her upcoming film - Hindi Filmibeat

सलमान की हीरोइन भाग्यश्री बनेंगी प्रभास की मां- शानदार फिल्म में दमदार होगा किरदार

साउथ की सुपरस्टार प्रभास ने बाहुबली के बात जो हासिल किया है वो काफी ज्यादा शानदार है। इस समय उनको पूरे देश का प्यार मिल रहा है। फिल्म साहो में जब आए तो लोगों ने उनको सिर आंखो पर बिठाया था। इस समय वो एक फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में जिसका नाम प्रभास 20 बताया जा रहा है। इस फिल्म प्रभास के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं जो कि हाल ही में फिल्म हाउसफुल 4 का हिस्सा बनीं थीं।

लेकिन इस समय एक और खबर सामने आई है जो कि आपको काफी ज्यादा चौंका सकती है। दरअसल इस सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री.. प्रभास की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि सलमान खान के साथ भाग्यश्री फिल्म मैने प्यार किया में नजर आईं थीं।

prabhas, bhagyashree, प्रभास, भाग्यश्री

ये खबर जैसे ही सामने आई काफी धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस फिल्म को लेकर ये भी पता चला है कि इसका भारी भरकम सेट हैदराबाद में लगाया गया है और वहीं पर फिल्म की शूटिंग होने वाली है।

प्रभास अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। फिल्म साहो में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आईं थीं। फिलहाल उनके फैंस को लेकर काफी उत्सुत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X