Bhagyashree ने राजस्थान की ब्रांड एंबेसडर बनने की जताई इच्छा, बोलीं- ये राइजिंग राजस्थान है...

Bhagyashree Wants To Become Rajasthan Brand Ambassador: सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। लेकिन इस समय वह जयपुर में इंजॉय कर रही है। दरअसल वह एक शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंची और यहां पर उन्होंने अपनी ट्रैवल डायरी को लेकर भी बात की।
अब इसी बीच भाग्यश्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहती हुई नजर आ रही है कि यह राजस्थान से मेरा बहुत ही गहरा नाता है। यहां पर उनका ससुराल है और वह शादियों के सीजन में कई बार यहां पर आती रहती हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने अनुभव को भी शेयर किया।
भाग्यश्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरी ट्रैवल डायरी के बारे में सब जानते हैं। अब यह बहुत फेमस हो गई है क्योंकि मुझे ट्रैवल करना बहुत अच्छा लगता है। अगर बेस्ट डेस्टिनेशन की बात करें तो मेरे लिए राजस्थान सबसे ज्यादा बढ़िया है। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों के अलावा बहुत सारी चीजें भी है यहां। जिनको देखना रह गया है।"
अभिनेत्री ने आकर बात करते हुए कहा कि "अगर हम टूरिज्म की बात करें तो राजस्थान का टूरिज्म बहुत ही अनबीलिबेबल है। अभी वेडिंग सीजन चल रहा है और मैं इस बार जयपुर में दो या तीन बार आने वाली हूं। सिर्फ शादियों में शामिल होने के लिए, यहां के होटल का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। जैसा अनुभव यहां मिलता है शायद कहीं और मिल पाता।"
भाग्यश्री ने आगे बात की और कहा कि "जयपुर के बारे में अगर बात करें तो यहां पर बहुत डेवलपमेंट हो चुका है। सर्विसेज बहुत अच्छी है और सड़के भी बहुत अच्छी बन गई है। अभी राइजिंग राजस्थान भी खत्म हुआ और सच में यह राइजिंग राजस्थान ही है। मैं तो सबको यहां आने की सलाह देती हूं। मेरी तो यही कामना है कि मैं राजस्थान की ब्रांड एंबेसडर बन जाऊं। मेरा तो यह ससुराल भी है।"


Click it and Unblock the Notifications











