हीरोइन जो सलमान खान के गले लगते ही रो पड़ी

सूरज बड़जात्या की हीरोइन को 28 साल पहले था स्कर्ट से इनकार, अब हुईं बोल्ड!

By राखी शर्मा - बीबीसी संवाददाता

फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग चल रही थी. सलमान ख़ान भाग्यश्री के साथ छेड़खानी कर भागे और अचानक गिर पड़े, हंसकर भाग्यश्री ने कहा, कोई बात नहीं, होता है, होता है. सूरज बड़जात्या साहब ने ऑफ कैमरा बोला गया ये डायलॉग फ़िल्म में ले लिया.

28 साल पहले फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' की भाग्यश्री और आज की भाग्यश्री में ज़मीन-आसमान का अंतर आ चुका है.

तब भाग्यश्री सूरज बड़जात्या की फ़िल्म की आदर्श हीरोइन थीं. आज वो पूरी तरह से ग्लैमरस अवतार में आ चुकी हैं.

पहले बोल्ड अदाकारी, अब बोल्ड डायरेक्शन की ओर

राखी पर क्या किया सुषमा, प्रियंका, मल्लिका ने

खुद में आए इस बदलाव के बारे में भाग्यश्री कहती हैं, "मुझ में पहले आत्मविश्वास की कमी थी. औरत उम्र बढ़ने के साथ और निखरती है और कॉन्फिडेंट होती है. मेरे साथ भी ठीक वैसा ही हुआ."

उन्होंने बताया, "उम्र का एक ख़ास पड़ाव पार करने के बाद जब आप अपनी ज़िंदगी में ढल चुके होते हैं, खुद के साथ और अपने आसपास के लोगों के साथ भी, तब आप कॉन्फिडेंट महसूस करने लगते हैं."

वह कहती हैं, "पढ़ाई करने का अपना सपना मैंने पूरा किया. अब मैं एक न्यूट्रिशियनिस्ट हूं. मैंने स्टैनफोर्ड से भी पढ़ाई कर ली है."

जब डिंपल ने लड़के का कॉलर पकड़ा, गालियां दीं

शास्त्रीय और लोक संगीत की जुगलबंदी एसडी बर्मन

'मैंने प्यार किया' सलमान ख़ान की पहली और भाग्यश्री की इकलौती हिट फ़िल्म रही.

सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई. इस फ़िल्म से सलमान बॉलीवुड के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचे.

लेकिन भाग्यश्री ने शादी कर परिवार को अहमियत दी.

वो कहती हैं कि अगर उन्होंने अपना फ़िल्मी करियर जारी रखा होता तो ज़िंदगी बहुत अलग होती.

'अक्षय को नेशनल नहीं नेशनलिज्म अवॉर्ड मिला'

मुंबई की दीवारों पर टंगे अमिताभ और राजेश खन्ना

उन्होंने बताया, "मैंने बहुत कुछ छोड़ दिया. मैं बहुत कुछ कर सकती थी. बहुत से टैलेंटेड लोगों के साथ काम कर सकती थी."

भाग्यश्री कहती हैं, "लेकिन मैंने एक निर्णय लिया और उस पर कायम रही. अगर मैं फ़िल्में चुनती तो लाइफ बहुत अलग होती."

फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने फ़िल्में तो कीं, लेकिन सिर्फ पति हिमालय के साथ.

हालांकि वो कहती हैं कि उन्हें दूसरे एक्टर्स के साथ फ़िल्में करने से परहेज़ नहीं था. लेकिन वो रोमांटिक सीन्स में सिर्फ अपने पति के साथ ही कम्फर्टेबल थीं.

भाग्यश्री का कहना है, "मैंने कभी कोशिश नहीं की इस बात को नकारने की. तो शायद उस वजह से यही बात रह गई. और इतने सालों के बाद भी लोग मुझसे यही सवाल पूछते हैं."

बड़े बैनर्स को टक्कर देता 'हिम्मतवाला'

किसने तैयार किया करण जौहर के बच्चों का कमरा?

'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री की वजह से कई सीन्स बदले गए, ये बात सलमान ख़ान खुले तौर पर कह चुके हैं.

हालांकि भाग्यश्री का कहना है कि सिर्फ एक सीन था जिसे करने में उन्हें असहजता महसूस हुई.

उन्होंने बताया, "एक सीन था जिसमें मुझे भागकर सलमान की बाहों में जाना था. आजकल की जेनेरेशन शायद ये सुनकर हंस पड़े लेकिन ये मेरे लिए पहली बार था जब मैं किसी पुरुष के गले लगी."

जब माधुरी, जूही की रीमेक फ़िल्में रहीं फ़्लॉप

हॉलीवुड फिल्म जिसने ऑस्कर में रचा इतिहास

वो कहती हैं, "मैं बहुत कन्ज़रवेटिव थी. इस सीन से मैं इतना परेशान हुई कि सेट पर ही रो पड़ी. सलमान और सूरज जी ने इसे सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन मैं जानती थी कि उस सीन को किसी और तरह से फ़िल्माया नहीं जा सकता. खुद को काफी कन्विंस करने के बाद मैंने शूट पूरा किया."

भाग्यश्री जहां आज शादीशुदा ज़िंदगी में परिवार और चार बच्चों के साथ खुशहाल हैं, वहीं उनके पहले को-स्टार सलमान ख़ान अब तक बैचलर लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं.

सलमान के शादी करने के सवाल पर भाग्यश्री कहती हैं, "शादी का पता नहीं लेकिन सलमान बच्चों के साथ बहुत घुलमिल जाते हैं. वो बच्चों का बहुत ख़याल रखते हैं. जब भी उनके खुद के बच्चों होंगे, वो एक अच्छे पिता साबित होंगे."

भाग्यश्री खुद अब फ़िल्मों में ज़्यादा नज़र नहीं आती लेकिन उनका बेटा अभिमन्यु दसानी जल्द ही फ़िल्मों में आगाज़ करने जा रहे हैं.

अभिमन्यु अनुराग कश्यप की अगली फ़िल्म में काम कर रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X