सलमान की हीरोइन बनकर हुईं गायब.. अब बेटे का जबरदस्त DEBUT
मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु इस फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। जानें कौन सी है फिल्म।
जहां पूरा बॉलीवु़ड जानवी कपूर और सारा अली खान के डेब्यू की बात कर रहा है। वहीं, यह स्टारकिड धमाका करने की पूरी तैयारी में लगा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'मैंने प्यार किया' फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु की।
चुपके-चुपके 200 करोड़ पहुंच गई ये फिल्म.. अक्षय कुमार भी पीछे!
अभिमन्यु अपनी पहली फिल्म के साथ डेब्यू करने को तैयार हैं। उन्होंने वसन बालन की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' साइन की है, जो कि एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म है। फिल्म अनुराग कश्यप प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ होंगी राधिका मदन। काफी समय से दोनों सितारे इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं.. क्योंकि फिल्म में कुछ जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं। फिल्म में तमिल स्टार विजय सेतुपति भी दिखेंगे।
अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन है। उम्मीद है कि फैंटम फिल्म्स कुछ ऐसा लेकर आएगा, जो आज तक नहीं देखा गया है।
बता दें, भाग्यश्री के बेटे कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर भी काम कर चुके हैं। फिलहाल वे अपनी डेब्यू फिल्म में व्यस्त हैं। उम्मीद है कि बॉलीवुड को एक बेहतरीन स्टारकिड मिलने वाला है।
यहां देंखे अभिमन्यु की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications