Bhagyashree Troll- पति हिमालय के साथ जिम में ऐसी हरकत करती दिखीं भाग्यश्री, बुरी तरह से ट्रोल!

मैने प्यार किया से सबके दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री फिलहाल किसी फिल्म का हिस्सा तो नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैँ। लेकिन इस वक्त वो बुरी तरह से ट्रोल की जा रही है और इसका कारण है उनका एक पुराना वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान भाग्यश्री अपने पति हिमालय के साथ एक्सरसाइज कर रही हैं और कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं जो कि हैरान करने वाला है।
लोगों को भाग्यश्री की ये हरकत पसंद नहीं आई और उनकी उम्र को लेकर ताना मारते हुए लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अरे करना क्या चाहते हो।'' एक ने लिखा, ''बुढापे में अकल को फ्रैक्चर हो जाएगा।''
एक ने लिखा, ''हिमालय की गोद में।'' जबकि एक ने लिखा, ''प्लीज इसे बंद करो भाग्यश्री, इस तरह की चीजें मत करो।'' जबकि एक ने लिखा, ''भइया ये कौन से योगा है।'' हालांकि इसके बाद किसी तरह का रिएक्शन भाग्यश्री की तरफ से नहीं आया है।
उन्होने कैप्शन लिखा है, ''एक #फ्लैशबैक वीडियो मिला.. लॉकडाउन के 3 साल... जब परिवार का वर्कआउट मनोरंजन था। मैं हँसा और हँसा और इसे रिवाइंड पर देखा ... ओह! कोविड के डर को दूर करने के लिए हमने जो पागल चीजें की हैं। लेकिन ये ऐसे पल थे जो हमें चलते रहे। यह सभी के लिए परीक्षा की घड़ी थी। मेरे माता-पिता अस्पताल में भर्ती थे..और मुझे बताया गया था कि हम शायद उन्हें खो देंगे।
इसके तुरंत बाद मैं एक महीने से अधिक समय तक आइसोलेशन में रही। मैंने कुछ करीबी दोस्तों को खो दिया। मेरे पति की एक बड़ी सर्जरी हुई थी जब लोग अस्पतालों से डरते थे। दुनिया बंद हो गई थी और अज्ञात का खतरा बड़ा मंडरा रहा था। लेकिन मैं भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं कि हमने इसे बनाया.. लेकिन इन सुखद यादों को देखकर हमें याद आता है कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं है, अगर हम मजबूत हैं तो आंसू हमेशा अतीत रहेंगे।'' भाग्यश्री का वीडियो चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications