छोटी सी निक्कर पहन राजस्थानी डांसर्स के साथ नाचीं ये एक्ट्रेस, राघव परी की शादी से लीक हुआ वीडियो

bhagyashree, raghav chadha, parineeti chopra

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान कई सितारे और राजनेता पहुंचे थे। हालांकि इस वक्त एक दिग्गज अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो रह है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने छोटी सी निक्कर पहनी हुई है और वो राजस्थानी डांसर्स के साथ जमकर नाचती हुईं नजर आ रही हैं।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मैने प्यार किया फेम भाग्यश्री हैं। सलमान खान की इस एक्ट्रेस का वीडियो लीक होने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रहा है। भाग्यश्री को इस तरह के अंदाज में काफी कम देखा जाता हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग लगातार साझा कर रहे हैं।

राजस्थानी डांसर्स के साथ थिरकतीं भाग्यश्री काफी खुश लग रही हैं। बता दें कि वो अपने पति हिमालय के साथ उदयपुर लीला पैलेस पहुंची थीँ। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। ताज लेक पैलेस में सेहरा बंदी के बाद आप नेता राघव बोट में बरातियों संग वेडिंग वैन्यू तक पहुंचे थे।

इस शादी में सिर्फ खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, हरभजन सिंह, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे आदि कुछ नाम विशेष अतिथियों में शामिल थे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को लेकर काफी चर्चा रहा क्योंकि वो शादी में नहीं आ सकीं।

हालांकि इस वजह से उनको काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी। लोगों का कहना था कि अगर सही बहन होती तो भी क्या ऐसा ही करती प्रियंका। फिलहाल दोनों की शादी हो चुकी है। आप देखिए भाग्यश्री के डांस का ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X