भाग्यश्री की बड़े पर्दे पर वापसी

अब भाग्यश्री दोबारा सिनेमा के पर्दे किस्मत आजमाना चाहती है। उसका मानना है कि यह समय ऐसा है कि दर्शक बड़ी उम्र की अभिनेत्रियों को स्वीकार करने लगे हैं। उनके लायक कहानियों पर अब बॉलीवुड में फिल्में भी बनने लगी हैं।
याद दिला दें कि भाग्यश्री ने सन 1983 में कच्ची धूप नाम के टीवी धारावाहिक में अभिनय किया था. इसके बाद वह मैंने प्यार किया में सलमान खान की हीरोइन बनकर आई लेकिन उसने फिर सिर्फ अपने पति के साथ फिल्मों में अभिनय किया. इसका नतीजा यह निकला कि वह बालीवुड से बाहर हो गई और बाद में केवल टीवी शोज़ में काम करने लगी.
घर संभालने और बच्चे पैदा करने के बाद भाग्यश्री ने फिर छोटे परदे से अपनी वापसी की. वह टीवी शोज़ में व्यस्त हो गईं। अब उन्होंने फिर से बड़े परदे पर अपना जादू चलाने की ठानी है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि भाग्यश्री पर उम्र का असर जरा भी नहीं झलकता... वह आज भी मैंने प्यार किया की अल्हड़ सुमन जैसी दिखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications