Pics: 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान की बॉडी सुपर!
राकेश ओमपकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग के वीडियो ने यू ट्यूब पर धमाका कर दिया है। अब तक करीबन तीन लाख से ऊपर लोगों ने इस वीडियो को देखा और पसंद किया है। वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर फिल्म के ऑफिशयल पेज पर पोस्ट किया गया था। फिल्म में फरहान अख्तर और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म इंडियन एथिलीट मिल्खा सिंह पर बनी है जो की फ्लाइंग सिख के नाम से भी मशहूर था।
भाग मिल्खा भाग में फरहान ने मिल्खा का किरदार निभाया है। राकेश ओमप्रकाश का कहना है "ये फिल्म किसी स्पोर्ट या फिर ट्रॉफी या फिर मेडल पर बेस्ड नहीं है। ये फिल्म एथिलीट मिल्खा सिंह के अंदर की आग की है। मैं मिल्खा सिंह की ये आग ये जुनून को पूरी दुनिया में फैलाना चाहता हूं और चाहता हूं कि लोग उनसे प्रेरणा लें।" फरहान अख्तर की बॉडी फिल्म में काफी फिट और सुपर कूल लगी है ऐसा कहना है ट्विटर यूजर्स का।
फरहान की फिल्म भाग मिल्खा भाग का ट्रेलर हाल ही में फरहान की रिलीज हुई फिल्म तलाश के दौरान दिखाया जा रहा है। लोगों को ये ट्रेलर भी काफी उम्दा लग रहा है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि भाग मिल्खा भाग में फरहान ने मिल्खा सिहं के कैरेक्टर के साथ पूरा न्या किया है और फिल्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म जरुर हिट होगी। आइये दिखाते हैं भाग मिल्खा भाग में फरहान के बारे में लोगों का क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications











