Pics: सच में हॉट हैं फरहान!
बॉलीवुड के जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने रॉक ऑन से बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने लक बाय चांस, दी फकीर ऑफ वेनिस, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्में कीं। जिनमें जिंदगी नाम मिलेगी दोबारा ने बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यवसाय किया लेकिन बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चलीं। अब एक बार फिर से फरहान इंडियन एथिलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
ये फिल्म जुलाई 2012 में रिलीज होगी लेकिन इसका टीजर अभी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टिजर को हाल ही में आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तलाश' जिसका निर्माण फरहान अख्तर और आमिर खान ने मिलकर किया है के दौरान दिखाया जा रहा है। फिल्म को देखने जाने वाले हर एक शख्स ने इस टीजर की काफी सराहना की है और सबसे ज्यादा जिसकी तारीफ हो रही है वो हैं फरहान अख्तर। फरहान अख्तर इस टीजर में काफी हॉट दिख रहे हैं ऐसा कहना है खुद बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस लारा दत्ता का।
लारा के अलावा ट्विटर पर कई लोग फरहान अख्तर को लेकर पॉजिटिव कमेट्स कर रहे हैं। हर किसी को फरहान का ये अंदाज काफी भा रहा है। लोगों का कहना है कि इस टीजर को देखकर लग रहा है कि फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह जो कि फ्लाइंग सिंख के नाम से भी मशहूर हैं के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। फरहान हॉट दिखने के साथ साथ अपने किरदार को लेकर काफी गंभीर भी लग रहे हैं। यूं लग रहा है कि शायद ये फिल्म फरहान को बतौर एक्टर बॉलीवुड में मजबूती के साथ जमा देगी। अब फरहान इस फिल्म में हॉट लग रहे हैं ये तो हर कोई कह रहा है लेकिन आप खुद ही डिसाइड कीजिये क्या फरहान सच में हॉट लग रहे हैं?


Click it and Unblock the Notifications











