भाबी जी घर पर हैं के इस टॉप एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन, घर में परसा मातम इंडस्ट्री में शोक की लहर

TMKOC Firoz Khan Death: उत्तर प्रदेश के बदायूं में रहने वाले मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता फिरोज खान का गुरुवार 23 मई को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। बता दें कि वह बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट माने जाते थे और उनकी खूब मिमिक्री भी करते थे। जिसके चलते कई सारे लोग तो उन्हें 'फिरोज खान अमिताभ डुप्लीकेट' भी बुलाते थे।
टीवी एक्टर फिरोज खान ने कई सारे टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया। जिसमे भाबी जी घर पर हैं, जीजाजी छत पर हैं और हप्पू की उल्टन पलटन जैसे शोज भी शामिल हैं। इसी के अलावा फिरोज खान को मशहूर सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट गाने 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' के अलावा अन्य फिल्मों में भी देखा जा चुका है।
जानकारी के लिए आपको बता दे की कुछ वक्त से फिरोज खान बदायूं में ही मौजूद थे और वहां पर कई सारे इवेंट्स में भी भाग ले रहे थे। उन्होंने 4 मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दी। लेकिन अचानक से उनके निधन के बाद हर कोई सदमे में आ गया है। फिरोज खान की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications












