इंडिया से लेकर आईफा तक भाग मिल्खा भाग की ही गूंज!
भाग मिल्खा भाग को कुल 9 श्रेणियों में आईफा अवॉर्ड दिया गया। फरहान अख्तर बेस्ट एक्टर, भाग मिल्खा भाग बेस्ट फिल्म, राकेश ओम प्रकाश मेहरा बेस्ट निर्देशक, प्रसून जोशी बेस्ट संवाद लेखक, प्रसून जोशी बेस्ट कहानीकार, दिव्या दत्ता बेस्ट सपोर्टिव एक्टर इसके अलावा भी भाग मिल्खा को तीन और कैटगरी में अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इस मौके पर बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड लेते हुए राकेश ओम प्रकाशमेहरा ने मिल्खा सिंह को स्टे्ज पर बुलाते हुए कहा मैं इसका हकदार नहीं हूं। मिल्खा सिंह स्टेज पर जाकर काफी भावुक हो गये और उन्होंने कहा "मुझे यहां लाने और सम्मान देने के लिए मैं आईफा का धन्यवाद करता हूं। मैं जिदंगी में सिर्फ तीन-चार बार रोया हूं। जितनी बार भाग मिल्खा भाग देखी है मैं रोया हूं। जब मैं यहां बैठा था और फिल्म को लगातार अवॉर्ड मिले जा रहे थे तो फिर से मेरी आंखों में आंसू थे।"
कुल मिलाकर इस साल भारत से लेकर इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में भाग मिल्खा भाग की गूंज सुनाई दी। हालांकि इंडिया में कई सेलिब्रिटीज का मानना है कि भाग मिल्खा भाग को कुछ ज्यादा ही तवज्जो दी जा रही है जबकि फिल्म इतनी खास भी नहीं है। इन कलाकारों का कहना है कि भाग मिल्खा भाग को ओवर रेटेड किया जा रहा है। फरहान ने अच्छा काम किया है लेकिन इसके बावजूद फिल्म इतनी भी खास नहीं थी जो उसे इतना ज्यादा महत्वतपूर्ण बनाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












