..................... Bhaag Milkha Bhaag is tax free in Maharashtra - Hindi Filmibeat

भाग मिल्खा भाग सस्ते में देख सकेंगे!

भाग मिल्खा भाग फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं साथ ही फिल्म को बॉ्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिल रही है। मिल्खा सिंह के किरदार में फरहान अख्तर ने सभी को हैरान करदिया है। हर किसी को फरहान अख्तर में रियल मिल्खा सिंह नज़र आ रहे हैं। मिल्खा सिंह की ये इंसपिरेशनल कहानी और जिंदगी को ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें और मिल्खा जी से प्रेरणा ले सकें इसके लिए महाराष्ट्रा सरकार ने भाग मिल्खा भाग फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। अब लोगों को कम दाम में भाग मिल्खा भाग फिल्म देखने को मिलेगी। फिल्हाल 6 महीनों के लिए भाग मिल्खा भाग टैक्स फ्री होगी।

फरहान अख्तर और सोनम कपूर ने हाल ही में भाग मिल्खा भाग फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान कहा था कि वो लोग भी चाहते हैं कि भाग मिल्खा भाग फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके और लोग मिल्खा सिंह की जिंदगी से प्ररेणा ले सकें। निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने भी फिल्म को ट्रेक्स फ्री किये जाने पर जोर दिया था। फिल्म की पूरी टीम का ये मानना है कि भाग मिल्खा भाग फिल्म इतनी प्रेरणादायक है कि उसे देखकर लोग काफी इंसपायर होंगे और साथ ही लोगों के अदंर हो सकता है खेलों के प्रति भी रुचि बढ़े। मिल्खा सिंह की जिदंगी इतनी मुश्किलों से भरी रही है कि कोई भी इस फिल्म को देखकर उनसे प्रेरित हो जाएगा।

फिल्हाल महाराष्ट्रा के लोग काफी खुश हैं कि उन्हें फरहान अख्तर की फिल्म कम पैसों में देखने को मिलेगी। महाराष्ट्रा के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने भाग मिल्खा भाग को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। फिल्म को देखने के लिए पहले से ही लोग काफी उत्सुक थे और अब फिल्म की टिकट सस्ती हो जाने पर लोगों का जोश और भी बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X