..................... Bhaag Milkha Bhaag success party with Farhan and Sonam - Hindi Filmibeat

Exclusive- भाग मिल्खा भाग की पार्टी में नहीं आए जावेद अख्तर!

भाग मिल्खा भाग के रिलीज होने के बाद फिल्म को मिल रही कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए कल यानी 18 जुलाई को मुंबई के पांच सितारा होटल जे डब्ल्यू मैरियेट में फिल्म की स्टार कास्ट ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी के दौरान स्क्रीन मिल्खा सिंह यानी फरहान अख्तर, सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, प्रकाश राज और फिल्म से जुड़े लगभग हर एक स्टार ने शिरकत की। यहां तक की फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर और फिल्म के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा भी नज़र आए। लेकिन फिल्म के रियल हीरो यानी मिल्खा सिहं वहां नहीं थे और सबसे हैरानी की बात ये थी कि फरहान अख्तर के पिताजी यानी जावेद अख्तर भी उस पार्टी में नहीं दिखे। जबकि जावेद जी को भी इस पार्टी के लिए स्पेशली बुलाया गया था।

जावेद अख्तर का इस पार्टी में ना आना सभी को हैरान कर रहा था और करीब रात के11:20 पर फरहान अख्तर और सोनम कपूर पार्टी से निकल गयीं और पार्टी में सिर्फ राकेश ओम प्रकाश मेहरा, प्रकाश राज, दिव्या दत्ता और कुछ और लोग मौजूद थे। फिर रात के करीब 11:55 पर जब सभी मीडिया वाले निकल गये और कुछ ही लोग पार्टी में रह गये तब जावेद अख्तर रशबाना आजमी पार्टी पर आए। उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग थोड़ा हैरान हुए और जावेद जी ने दरवाजे पर ही खड़े खडे़ प्रकाश राज से जो कि बाहर ही खड़े थे पूछा "क्या फरहान निकल गया।"

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की तस्वीरें निकालने के लिए भी वहां पर मीडिया मौजूद नहीं थी। सभी पार्टी के होस्ट यानी फरहान अख्तर और सोनम के निकल जाने के बाद निकल गये थे। हालांकि राकेश ओमप्रकाश मेहरा पार्टी में मौजूद थे। उसके अलावा फरहान अख्तर के ट्रेनर समीर और दिव्या दत्ता भी मौजूद थीं। आइये जानते हैं और क्या क्या खास हुआ पार्टी के दौरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X