Exclusive- जानिये भाग मिल्खा भाग क्यों की इन्होंने!
(सोनिका मिश्रा) भाग मिल्खा भाग आज बड़े परदे पर रिलीज हो गयी है। हर कोई प्लान बना रहा है कि कब कहां देखनी है ये फिल्म। जो लोग देख चुके हैं वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बता रहे हैं कि फरहान अख्तर ने फिल्म में कितनी बेहतरीन एक्टिंग की है, दिव्या दत्ता ने कितना रुलाया है, सोनम कितनी खूबसूरत नज़र आई हैं और योगराज सिंह ने फरहान को कितने प्यार और एहसास के साथ फिल्म में ट्रेनिंग दी है। लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि इस फिल्म को इन कलाकारों ने किया तो है लेकिन इस फिल्म को साइन करने के पीछे आखिर क्या वजह रही इन कलाकारों की। ये तो कुछ लोगों को पता ही होगा कि फिल्म के लिए मिल्खा सिंह ने एक रुपये लिये तो सोनम ने 11 तो पैसे तो वजह नहीं हो सकते इस फिल्म को साइन करने के पीछे तो आखिर वो कौन सी वजह से जिसने इन सभी कलाकारों को भाग मिल्खा भाग करने के लिए प्रेरित किया।
भाग मिल्खा भाग को मना करने की तो कोई वजह नही थी किसी के पास ये तो तय है लेकिन इसे हां करने के पीछे आखिर क्या वजह थी ये थोड़ी इंटरेस्टिंग बात है। वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा ने इस फिल्म के सभी कलाकारों जैसे फरहान अख्तर, सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, योगराज सिंह से बात की और आखिरकार कई बातें सामने आईं कि इन एक्टरों ने भाग मिल्खा भाग एक ही बार में क्यों साइन कर दी। फिल्म को करने के पीछे सबसे ज्यादा दो वजहें थीं पहला तो फिल्म के निर्दे्शक राकेश ओम प्रकाश मेहरा और दूसरा मिल्खा सिंह की दिल को छू देने वाली कहानी।
भाग मिल्खा भाग फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक से लेकर फिल्म के सभी कलाकार काफी उत्साहित हैं। फरहान अख्तर, सोनम कपूर के फैन्स भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब देखना ये है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉंस मिलता है। आइये जानते हैं कि इन कलाकारों ने भाग मिल्खा भाग को करने के लिए क्या क्या वजहें बताईं वनइंडिया से।


Click it and Unblock the Notifications