मिल्खा सिंह की कहानी है 'भाग मिल्खा भाग'
देखें : पुरानी यादों में खोए धर्मेंद्र
मेहरा ने कहा, 'मैं मिल्खा की कहानी हिंदी-पंजाबी में कहना चाहता हूं। फिल्म के फ्रांसीसी, पोलिश सहित अन्य भाषाओं के संस्करण भी बनेंगे। यह भाषायी बाधाओं को तोड़ने की मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना होगी। मिल्खा की कहानी में एक सार्वभौमिक प्रतिध्वनि है। यह एक भारतीय कहानी होने के बावजूद सार्वभौमिक है। मैं चाहता हूं कि मिल्खा की कहानी दुनियाभर में पहुंचे।'
देखें : बॉलीवुड ने मनाया मदर्स डे
उन्होंने कहा, 'यह फिल्म 'जिंदगी से भागो नहीं, जिंदगी के साथ भागो' विषय के तहत बनाई जा रही है। आज के जीवन के लिए यह विषय बहुत प्रासंगिक है।'
मेहरा ने बताया कि उन्होंने अब तक मिल्खा के किरदार के लिए किसी अभिनेता का चयन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि प्रसून जोशी इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं जबकि ए. आर. रहमान इसका संगीत तैयार करेंगे। आ पको बता दें कि महान धावक मिल्खा ने 1960 में रोम ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
