यूएस में भी भाग रही है.. भाग मिल्खा भाग..
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की है और लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि फरहान अख्तर के एक्टिंग औऱ राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन से सजी फिल्म भाग मिल्खा भाग ने अमेरिका में रिलीज होने के 6 दिन में ही 6 लाख 47 हजार डॉलर की कमाई कर ली, जो कि हिंदी सिनेमा के लिए बड़ी बात है।
अमेरिका में लोगों को फिल्म पसंद आ रही है, अमेरिका के टॉप वेबसाइट ने इस फिल्म को 15 वां स्थान दिया है। तो वहीं भारत में भी फिल्म धांसू कमाई कर रही है। राजस्थान, दिल्ली के पीवीआर मालिकों के मुताबिक तो फिल्म भाग मिल्खा भाग आराम से सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म के लिए फरहान अख्तर की भी बहुत तारीफ हो रही है। जिसके लिए फरहान अख्तर ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि लोग मुझे और मेरी फिल्म को पसंद कर रहे हैं। मैंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फरहान अख्तर की तारीफ मिल्खा सिंह ने भी की थी और कहा था कि एक बार मैं भी फरहान अख्तर को देखकर अपने जवानी के चेहरे को याद कर बैठा था। फरहान ने बहुत मेहनत की है।
गौरतलब है कि समीक्षकों ने भी कहा है कि भाग मिल्खा भाग फरहान अख्तर की अब तक की बेहतरीन फिल्म है। अगर आप लोग फरहान के फैन हैं तो फिल्म भाग मिल्खा भाग जरूर देखें।
आईये आपको बताते हैं भाग मिल्खा भाग के बारे में कुछ खास बातें


Click it and Unblock the Notifications











