..................... Bhaag Milkha Bhaag praised by so many other atheletes of the country - Hindi Filmibeat

भाग मिल्खा भाग देखने को उत्सुक थीं पीटी ऊषा!

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग ने रिलीज होने के बाद से ही लोगों के बीच अपनी जगह बनानी शुरु कर दी है। भाग मिल्खा भाग देखने के लिए आम लोग तो उत्सुक हैं ही लेकिन साथ ही इस फिल्म को देखने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और खेल जगत से जुड़े कुछ लोग भी आतुर हैं। खबर है कि फिल्म भाग मिल्खा भाग को देखने के लिए अपने समय की मशहूर एथिलीट पीटी ऊषा भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक थीं और आखिरकार उन्होंने 12 जुलाई को जाकर भाग मिल्खा भाग देखी और फिल्म को देखने के बादउन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ भी की। फिल्ममें फरहान अख्तर की एक्टिंग उन्हें काफी रियल और खूबसूरत लगी।

पीटी ऊषा के करीबी सूत्र ने बताया कि पीटी ऊषा कई साल पहले ही एथिलिटिक्स को छोड़ चुकी हैं। मिल्खा सिंह की ही तरह वो भी एक बहुत ही बेहतरीन और तेज रनर थीं। उन्हें अंदाजा है कि मिल्खा सिंह जैसी शोहरत और उनके जैसी कामयाबी पाने के लिए कितना कुछ करना पड़ता है। कितनी मेहनत करनी पड़ती है और कितनी कीमत चुकानी पड़ती है। एक रनर की शोहरत और उसकी कामयाबी को महसूस करने के लिए और परदे पर देखने के लिए पीटी ऊषा ने भाग मिल्खा भाग फिल्म देखी।

पीटी ऊषा के अलावा और भी कई ऐसे एथिलीट हैं जो कि भाग मिल्खा भाग देखने के लिए काफी उत्सुक थे। कई ऐसे यंगस्टर्स हैं जो कि एथिलीट बनना चाहते हैं और उनके लिए ये फिल्म एक आदर्श बन चुकी है। फरहान अख्तर ने जिस खूबसूरती के साथ मिल्खा सिंह की जिंदगी को उनकी कामयाबी को परदे पर उतारा है सभी उसके लिए फरहान अख्तर को सलाम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाग मिल्खा भाग नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म है। और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 100 करोड़ तो कमाएगी ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X