..................... Bhaag Milkha Bhaag is not banned in Pakistan - Hindi Filmibeat

भाग मिल्खा भाग पर बैन नहीं, पाकिस्तान से मिले तीन ऑफर

भाग मिल्खा भाग को लेकर काफी गलत और बेबुनायादी खबरें चल रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म पाकिस्तान में बैन कर दी गयी है। लेकिन कल ही भाग मिल्खा भाग के थियेटरिकल ट्रेलर के लॉंच के दौरान फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि उन्हें तो पाकिस्तान से अभी तक तीन ऑफर आ चुके हैं फिल्म रिलीज करने के लिए। लेकिन इसके बावजूद अभी भी कुछ पब्लिकेशन ये कह रहे हैं कि भाग मिल्खा भाग को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। जबकि ये बात फिल्म की टीम द्वारा गलत बताई गयी है।

भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है। और खुद मिल्खा सिंह का कहना है कि फरहान ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की है बल्कि उन्होंने मिल्खा सिंह को फिर से जिंदा कर दिया है। मिल्खा सिंह की जिंदगी को अमर कर दिया है। भाग मिल्खा भाग के थियेटरेटिकल ट्रेलर लॉंच के दौरान फरहान अख्तर, राकेश ओमप्रकाश और सोनम कपूर मौजूद थीं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोनम कपूर की आंखों में तो आंसू ही आ गये। उन्होंने कहा कि ये फिल्म बहुत ही इमोशनल है और इमोशन्स ही उन्हें इमोशनल बना देते हैं।

भाग मिल्खा भाग के ट्रेलर लॉंच और म्यूसिक लॉंच के दौरान वहां पर मिल्खा सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें शेयर की जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। आइये आपको भी रुबरू कराते हैं भाग मिल्खा भाग फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X