भाग मिल्खा भाग: मिल्खा सिंह को हुआ तीन बार प्यार..
12 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म भाग मिल्खा भाग भारत के रीयल हीरो मिल्खा सिंह के जीवन पर है। जो बातें मिल्खा सिंह के बारे में आज तक किसी को भी पता नहीं चल पायी है, वह सब इस फिल्म के जरिये लोगों को पता चलेंगी। मिल्खा सिंह के वास्तविक जीवन से प्रभावित इस फिल्म से आपको यह भी पता चलेगा कि मिल्खा सिंह को जीवन में तीन बार मुहब्बत हुई और तीनों ही बार उनके इश्क ने उनके जीवन को गति और एक नई दिशा दी है।
मिल्खा सिंह के जीवन की तीन प्रेमिकाओं का रोल फिल्म में सोनम कपूर, आस्ट्रेलियन अभिनेत्री रेबेका और पाकिस्तानी तारिका मिशा शफ़ी ने निभाया है। हालांकि सोनम कपूर को छोड़कर फिल्म प्रमोशन में ना तो रेबेका नजर आयी हैं और ना ही मिशा। बावजूद इसके मिल्खा सिंह की लाइफ के इस खूबसूरत सच को जानने के लिए हर कोई बेकरार है।
मालूम हो कि जब मिल्खा सिंह से फिल्म के बारे में सवाल करते हुए पूछा गया कि फिल्म में एक प्रेमकहानी दिखायी गयी है तो इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे तो मिल्खा सिंह ने हंसते हुए उत्तर दिया था कि यह मौका हर खिलाड़ी और एथलीट की जिंदगी में आता है कि उसे हर स्टेशन पर एक प्रेमकहानी मिलती है।
मेरे जीवन में ऐसे कई पल आये हैं, जिन्हें मैं आज भी याद करता हूं और काफी खुश होता हूं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि मिल्खा सिंह की तीनों प्रेमिकाओं में से एक से भी मिल्खा सिंह की शादी नहीं हुई।
आईये आपको बताते हैं मिल्खा सिंह के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











