भाग मिल्खा भाग में किसिंग सीन सिर्फ कहानी की जरुरत!
फरहान अख्तर और सोनम कपूर की फिल्म भाग मिल्खा भाग ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिये। लोगों के अंदर इस फिल्म को देखने को लेकर इतनी ज्यादा उत्सुकता थी कि हर कोई पहले ही दिन फिल्म को देखना चाहता था। भाग मिल्खा भाग ने पहले ही दिन लगभग 5-6 करोड़ तक कमाए हैं और उसके अगले दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 9 करोड़ तक हो गया। किसी भी एथिलीट पर बनी किसी फिल्म को इस तरह का रिस्पांस मिलना वाकई काबिले तारीफ है। हाल ही में भाग मिल्खा भाग की सफलता की खुशी को बांटने के लिए भाग मिल्खा भाग की टीम मीडिया से मुखातिब हुई और इस मुलाकात की एक वजह ये भी थी कि भाग मिल्खा भाग का एसोसिएशन बिरला सन लाइफ से हुआ है। इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान फरहान अख्तर, सोनम कपूर और फिल्म के निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी मौजूद थे।
प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान फरहान काफी खुशी भरे मूडमें थे औरसाथ ही सोनम कपूर भी फिल्म की सफलता को लेकर काफी अच्छे मूड में नज़र आईं। मीडिया से इंटरेक्शन के दौरान फरहान अख्तर उस वक्त थोड़ा परेशान सा हो गये जब एक मीडिया रिपोर्टर ने फिल्म में उनके किसिंग सीन के बारे में पूछा। भाग मिल्खा भाग फिल्म में फरहान अख्तर का एक बहुत ही खूबसूरत और लंबा किसिंग सीन है। जब इस बारे में फरहान से पूछागया तो फरहान का रिएक्शन था कि फिल्म को देखने के बाद आप ये सवाल कर रही हैं। फिल्म में हमने इतनी मेहनत की है और ये किसिंग सीन सिर्फ फिल्म की कहानी की जरुरत था। इसे सेंसेशनलाइज ना करिये।
फरहान फिर चुप हो गये और इसके बाद भी जब रिपोर्टर ने फरहान को कहा कि वो इसका जवाब दें तो सोनम ने गुस्से में आकर कहा कि एक इंसान ने ढेढ़ साल इस फिल्म के लिए मेहनत की है और आप लोग एक किसिंग सीन पर ही ध्यान दे रहे हैं। ये वाकई गलत है। फिल्हाल तो भाग मिल्खा भाग को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता से फिल्म की पूरी टीम खुश है। आइये देखते हैं भाग मिल्खा भाग की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications