..................... Bhaag Milkha Bhaag is very decent movie said Audience - Hindi Filmibeat

Exclusive: लंबी है पर अच्छी है भाग मिल्खा भाग..

12 जुलाई को पर्दे पर फरहान अख्तर अभिनित फिल्म भाग मिल्खा भाग..रिलीज हो गयी है। फिल्म देश के रीयल हीरो धावक मिल्खा सिंह के संघर्ष की कहानी है। इसलिए फिल्म से लोगों का खासी उम्मीद थी ऊपर से फिल्म के प्रमोशन में फिल्म के रीयल हीरो मिल्खा सिंह का शामिल होना अपने आप में काफी खास था जिसके कारण फिल्म की एडवांस बुकिंग जमकर हुई थी लेकिन फिल्म को लोगों की ओर से तारीफ और शिकायतों दोनों का सामना करना पड़ रहा है।

फिल्म देखकर सिनेमा हॉल से निकले कुछ लोगों से वनइंडिया ने बात की तो उन्होंने लाइन से एक ही बात की शिकायत की फिल्म भाग मिल्खा भाग बेहद लंबी फिल्म है। इसलिए कहीं-कहीं बोरिंग हो गयी है, बाकी फिल्म में जबरदस्त रोमांच है और फरहान अख्तर की तो जितनी तारीफ की जाये वह कम ही है क्योंकि उन्होंने तो शिद्दत से मिल्का सिंह का रोल निभाया है, जो कि बेहतरीन है।

मालूम हो कि फिल्म की लंबी अवधि की बात कई फिल्म समीक्षकों की ओर सी की गयी है। फिलहाल फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। लोगों और समीक्षकों ने फिल्म के लिए फरहान को सौ और निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा को सत्तर नंबर दिये हैं। खैर देखते हैं बॉक्सऑफिस रिपोर्ट फिल्म के बारे में क्या रिपोर्ट देती है जो कि सोमवार को प्राप्त होगा।

आईये आपको बताते हैं समीक्षकों की राय फिल्म भाग मिल्खा भाग के बारे में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X