भाग मिल्खा भाग इस साल की सबसे बुरी फिल्म- नसीरुद्दीन शाह!

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह जो कि अपनी डर्टी पिक्चर, इश्किया और अब डेढ़ इश्किया से अपनी एक्टिंग को एक नया ही रुप देने में लगे हैं का कहना है कि इस साल की सबसे खराब फिल्म उन्हें भाग मिल्खा भाग लगी। नसीर जी का कहना है भाग मिल्खा भाग फिल्म में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं थी। फिल्म में सिर्फ इस बात पर जोर दिया गया कि मिल्खा सिंह पाकिस्तान में जीते और वहां के सबसे तेज धावक को हरा दिया। जहां तक बात है फरहान की एक्टिगं की तो वो बेशक बहुत ही बेहतरीन थी लेकिन नसीर जी का मानना है कि फरहान अख्तर मिल्खा सिंह की तरह बिल्कुल नहीं दिखे हैं। नसीर जी ने कहा कि इस तरह की जब फिल्में बनाई जाती हैं तो उनमें जान डालनी होती है जो कि भाग मिल्खा भाग में मिसिंग थी।

नसीरुद्दीन शाह की फिल्म इश्किया का सीक्वल डेढ़ इश्किया जनवरी माह में रिलीज होने वाली है। फिल्म में इस बार विद्या बालन की जगह माधुरी और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। हमेशा की तरह इस बार भी नसीर जी ने अपनी फिल्म डेढ़ इश्किया का प्रमोशन नहीं किया। लेकिन फिल्म के लिए हुए इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने दिल खोलकर मीडिया से बात की और सिर्फ दूसरे एक्टर्स ही नहीं बल्कि अपनी भी फिल्मों की आलोचना की। नसीर जी ने ये पूछने पर कि उन्हें इस साल सबसे खराब फिल्म कौन सी लगी उन्होंने जवाब दिया "इस साल की सबसे खराब फिल्म थी भाग मिल्खा भाग। मै फिल्म के इंटरवल के बाद उठकर चला गया था।"

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि फिल्म में फरहान अख्तर कहीं से भी मिल्खा सिंह नहीं लग रहे थे। बल्कि वो तो रॉकी जैसे दिख रहे थे। जहां तक बात है एक्टिंग को तो उसमें तो वाकई फरहान ने बाजी मारी। लेकिन फिल्म में ज्यादा से ज्यादा तवज्जो इस बात पर दिया गया कि मिल्खा सिंह ने पाकिस्तान में जाकर वहां के सबसे तेज धावक को हरा दिया। लेकिन ये गलत है और इस तरह की फिल्मों से ही पाकिस्तान को लेकर हमारे देश के लोगों के मन में गलत भावनाएं उत्पन्न होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X