युवाओं के लिए प्रेरणादायी है 'भाग मिल्खा भाग' : वहीदा रहमान

'भाग मिल्खा भाग' के 12 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शन से पहले जब इसका विशेष प्रदर्शन किया गया था तब 77 वर्षीया वहीदा अपनी मित्रों आशा पारेख व हेलन के साथ देश से बाहर थीं।
जब वहीदा मुंबई लौटीं तो उन्होंने फिल्म देखने की इच्छा जताई। मेहरा शहर से बाहर थे लेकिन उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण मेहमान वहीदा के लिए फिल्म देखने की सारी व्यवस्था की।
उन्हें पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी 'भाग मिल्खा भाग' बहुत पसंद आई।
वहीदा ने कहा, "राकेश ने मिल्खा सिंह के जीवन के हर पहलू को जीवंत कर दिया है। इसके अलावा यह फिल्म देश के युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायी है। यह फिल्म देश के हर युवा के देखने के लिए उपलब्ध होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "राकेश विशेष प्रदर्शन के दौरान मौजूद नहीं थे इसलिए मैं उन्हें नहीं बता पाई कि फिल्म कितनी अच्छी है।" वहीदा मेहरा के साथ 'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली-6' में अभिनय कर चुकी हैं। अब वह उनकी 'मिर्जा साहिबान' में सोनम कपूर की दादी की भूमिका में दिखेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications