..................... Bhaag Milkha Bhaag hot trend on twitter - Hindi Filmibeat

भाग मिल्खा भाग देखने को अमीर-गरीब सभी एक्साइटेड

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग को देखने के लिए अगर शहरों के बड़े बडे़ लोग स्टार्स, एथीलीट और सांसद तक उत्सुक हैं वहीं एक ऑटो ड्राइवर, बस कंडक्टर भी भाग मिल्खा भाग देखने की इच्छा लिए बैठा है। फरहान अख्तर की बेहतरीन एक्टिंग और मिल्खा सिंह जी की मुश्किलों से भरी जिंदगी का ताल मेल लोगों को काफी भा रहा है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को उम्मीद से बढ़कर रिस्पांस मिल रहा है। हाल ही में भाग मिल्खा भाग को टैक्स फ्री करने का फैसला भी महाराष्ट्रा सरकार ने लिया है ताकि अब ये फिल्म अमीर और गरीब कोई भी देख सके।

भाग मिल्खा भाग फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर, प्रकाश राज और दिव्या दत्ता जैसे भी कई बेहतरीन कलाकार हैं साथ में राकेश ओमप्रकाश मेहरा का दिल को छू देने वाला निर्द्शन फिल्म की यूएसपी है। भाग मिल्खा भाग के गाने भी काफी खूबसूरत हैं और सिचुएशन के हिसाब से ढ़ाले गये हैं। फिल्म का कोई भी सीन, कोई भी गाना और कोई भी डायलॉग जबरदस्ती डाला हुआ नहीं लगता। यूं लगता है कि बहुत सोच समझकर और बहुत कैलकुलेशन के बाद ही फिल्म में कुछ भी डाला गया है। इस फिल्म ने जितना हमारी सोसाइटी के ऊंचे दर्जे को लोगों को इंप्रेस किया है और जितना उन्हें फिल्म देखने के लिए उत्सुक किया है उतना ही उत्सुक समाजमें रह रहा मिडिल क्लास और लो क्लास बंदा भी है।

मुंबई के एकटैक्सी ड्राइवर से जब हमने पूछा कि भाग मिल्खा भाग के बारे में क्या आपने सुना है तो उसका कहना था "हां जी जरुर सुना है बहुत हिट जा रही हैं फिल्म। अभी हमने देखी तो नहीं है लेकिन अगले हफ्ते जरुर जाएंगे।" इन लोगों के लिए ये और भी खुशी की बात है कि भाग मिल्खा भाग को सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। अब ये लोग बिना ज्यादा पैसा दिये फिल्म को हॉल में देख सकेंगे। महाराष्ट्रा सरकार ने अगले छ महीने के लिए भाग मिल्खा भाग को टैक्स फ्री किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X