नेशनल अवार्ड लायक है फरहान की भाग मिल्खा भाग..
12 जुलाई को पर्दे पर फरहान अख्तर अभिनित फिल्म भाग मिल्खा भाग..रिलीज हो गयी है। फिल्म देश के रीयल हीरो धावक मिल्खा सिंह के संघर्ष की कहानी है। उम्मीद के मुताबिक फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन के चलते फिल्म की एडवांस बुकिंग जमकर हुई थी जिसके कारण पहले दिन तो सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए खासी भीड़ देखी गयी। इसलिए सिनेमा मालिकों ने कहा है कि फिल्म आसानी से सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
मालूम हो कि शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, समीक्षकों ने राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने जहां फिल्म की कहानी और फरहान अख्तर के अभिनय की तारीफ की है, वहीं कुछ ने फिल्म की लंबाई को लेकर इसकी आलोचना की है।। फिल्म ने प्रदर्शन के पहले ही दिन 8.5 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म की पटकथा प्रसून जोशी ने लिखी है। फिल्म के लिए फरहान अख्तर की जमकर तारीफ हो रही है। सबने यही कहा कि फिल्म मेंमिल्खा सिंह के रोल के लिए फरहान अख्तर ही बेस्ट थें। फिल्म के लिए तो फरहान अख्तर को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए।
मालूम हो कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म भाग मिल्खा भाग के हीरो फरहान अख्तर हैं, फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर का भी छोटा सा रोल है। फिल्म के गाने लोग पसंद कर रहे हैं।
आईये आपको दिखाते हैं..भाग मिल्खा भाग .. के बारे में खास बातें


Click it and Unblock the Notifications











