फिल्मफेयर में एक नंबर रही भाग मिल्खा भाग!

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग फिल्म इंडियन एथिलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन किया था राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने और फिल्म में सोनम कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था और इस किरदार के लिए फरहान अख्तर ने महीनों तक कड़ी मेहनत की। अपने खाने पीने से लेकर अपनी लाइफस्टाइल तक में फरहान अख्तर ने काफी बदलाव किये और उनकी मेहनत को दर्शकों ने काफी सराहा भी। फरहान अख्तर को परदे पर देखकर लड़कियां तो पागल ही हो गयीं। साल 2013 में फरहान अख्तर की परफॉर्मेंस ही सबसे बेहतरीन रही और साल 2014 में अभी तक हुए सभी अवॉर्ड फंक्शन्स में फरहान को ही बेस्ट एक्टर और भाग मिल्खा भाग को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।
हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान भी फरहान अख्तर को ही बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फरहान अख्तर की बेहतरीन परफॉर्मेंस और फिल्म की बेहतरीन कहानी के चलते भाग मिल्खा भाग साल 2013 की बेस्ट फिल्म भी रही। एक तरफ जहां फरहान अख्तर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो वहीं दीपिका पादुकोण को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











