भाग मिल्खा भाग में ....कोई गाना नहीं!
फिल्म रंग दे बसंती और दिल्ली 6 जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके निर्माता निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी आने वाली फिल्म भाग मिल्खा भाग में कोई गाना ना लेने का फैसला किया है। इनका कहना है कि फिल्म में गाने कहानी से नाता तोड़ देते हैं।
मेहरा का मानना है कि जब मेरी फिल्मों के किरदार अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए गीत गाते हैं, तो कहानी की लय टूट जाती है और फिल्म में गतिरोध पैदा होता है। इसलिए मैं नहीं चाहता कि मेरी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का मिल्खा कोई गीत गाए।
मेहरा की बात से तो यही लगता है कि ओमप्रकाश सिधे फरहान अख्तर को यही कहना चाह रहे हो कि वो गाना फरहान से ही गवाना चाहते हैं। आपको बता दें कि फिल्म में फरहान एथलीट मिल्खा सिंह का किरदार निभा रहे है।
वह चाहते हैं कि फिल्म में उन पर कोई गीत फिल्माया जाए। मगर मेहरा ने अपनी इच्छा जता दी है अब देखते हैं कि फरहान मेहरा की बात को किस हद तक समझ पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications