Pictures: रॉक ऑन से भाग मिल्खा भाग तक फरहान!
रॉक ऑन, लक बाय चांस, कार्तिक कॉंलिंग कार्तिक और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्मों के फरहान आपको याद हैं? ज़रा भाग मिल्खा भाग की इन तस्वीरों को देखिये क्या ये वही फरहान हैं? यकीन नहीं होता ना। रॉक ऑन में आदित्य के किरदार में साधारण सी एक्टिंग करने वाले फरहान ने कार्तिक कॉलिंग कार्तिक से एक्टिंग की दुनिया में खुद की एक पहचान बनानी शुरु की। उसके बाद पिछले साल आई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म से उन्होंने खुद को एक बेहतर एक्टर के रुप में पेश किया और अब फरहान ने आखिरकार खुद को एक सफल और परफैक्ट एक्टर साबित करने की ठान ही ली है और इस बात को साबित करने आ रहे हैं वो फिल्म भाग मिल्खा भाग से।
भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने मशहूर इंडियन एथिलीट मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म के टीजर ने तो यू ट्यूब पर तहलका मचा के रखा है। यू ट्यूब पर साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है साथ ही ट्विटर, फेसबुक पर भी लोग फरहान के इस नये लुक को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर किसी को अब भाग मिल्खा भाग की रिलीज का इंतजार है।
भाग मिल्खा भाग की तस्वीरों में फरहान की बॉड़ी काफी सेक्सी और हॉट नज़र आ रही है। हर किसी का ये मानना है कि फरहान बिल्कुल मिल्खा सिंह की कॉपी लग रहे हैं। फरहान की तारीफ तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी की और कहा कि फरहान सच में हॉट लग रहे हैं। बतौर निर्देशक तो फरहान अख्तर हिट थे ही अब लगता है कि भाग मिल्खा भाग से फरहान एक हिट एक्टर भी बन जाएंगे। आगे देखिये तस्वीरों में फरहान अख्तर रॉक ऑन से लेकर भाग मिल्खा भाग तक।


Click it and Unblock the Notifications