मिल्खा तो सिर्फ फरहान ही बन सकते थे- क्रिटिक्स रिव्यू
(सोनिका मिश्रा) भाग मिल्खा भाग फिल्म के रिलीज होने के बाद से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग तो मिली ही साथ ही फिल्म को लोगों की तरफ से काफी अच्छे और पॉजिटिव कमेंट्स भी मिल रहे हैं। क्रिटिक्स का कहना है कि भाग मिल्खा भाग में मिल्खा सिंह का किरदार सिर्फ और सिर्फ फरहान अख्तर ही निभा सकते थे। क्योंकि जो सच्चाई उन्होंने इस किरदार में डाली है और जितना दिल लगाकर उन्होने मिल्खा सिंह की जिदंगी को परदे पर उतारा है उसके आगे कोई भी नहीं टिक सकता था। दूसरी तरफ सोनम के छोटे से किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया है और सभी का ये मानना है कि ये किरदार भी सोनम ही निभा सकती थीं।
दूसरी तरफ दिव्या दत्ता की एक्टिगं के लिए तो किसी के पास कोई शब्द ही नहीं थे। दिव्या दत्ता ने ये दिखा दिया कि भले ही किरदार छोटा ही क्यों ना हो लेकिन उस किरदार में अगर सच्चाई डाली जाए तो वो लोगों के दिलों में बस जाते हैं। भाग मिल्खा भाग देखने के बाद सभी मीडिया वालों का यही कहना था कि फिल्म वाकई में लाजवाब है और फिल्म को देखने के बाद सभी फरहान अख्तर के डाई हार्ड फैन बन गये हैं। फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर और दिव्या दत्ता ने भी लोगों को अपनी एक्टिंग से काफी लुभाया है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा का निर्देशन एक बार फिर से लोगों के दिलों को छू गया।
मिल्खा सिंह ने खुद भी जब ये भाग मिल्खा भाग फिल्म देखी तो उनकी आंखों में आंसू आ गये और उन्होंने कहा कि वाकई फरहान ने उनकी जिदंगी को परदे पर उतार दिया है। और उन्हें अमर कर दिया है। मिल्खा सिंह के ये शब्द फरहान अख्तर के लिए बेस्ट कॉम्लीमेंट थे।


Click it and Unblock the Notifications