#6Years: भाग मिल्खा भाग: अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी गलती, सोनम ने शेयर किए BTS वीडियो
फरहान अख्तर और सोनम कपूर स्टारर भाग मिल्खा भाग ने आज 6 साल पूरे कर लिए हैं। राकेश ओम प्रकाश मेहरा की ये फिल्म बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन बायोपिक में से एक गिनी जाती है। फिल्म को लिखने में काफी समय लग गया था लेकिन मिल्खा सिंह की कहानी को जब दर्शकों ने परदे पर देखा तो हर कोई इसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाया।
फिल्म की कहानी में विभाजन की त्रासदी से उबरे एक लड़के की कहानी थी जो देश का नेशनल हीरो बन गया था - मिल्खा सिंह। इस फिल्म को फरहान अख्तर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म कहा जाता है और अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी गलती। जानिए फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -
फिल्म को याद करते हुए सोनम कपूर ने फिल्म के Behind The Scenes का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सोनम कपूर और फरहान अख्तर शूटिंग के दौरान काफी मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। फिल्म में सोनम कपूर फरहान अख्तर की प्रेमिका की भूमिका में दिखाई दी थीं।
सोनम ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा - 6 साल हो गया जब से मैंने बीरो के किरदार को अपने अंदर उतारा था। एक ऐसी महिला जिसने मिल्खा की ज़िंदगी को एक मकसद दिया था। इस फिल्म से मेरी ढेर सारी यादें जुड़ी हैं जो आपके साथ साझा कर रही हूं -
View this post on InstagramA post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on


Click it and Unblock the Notifications











