'भाग मिल्खा भाग' की झोली में सबसे ज्यादा ब्लैक लेडी
एक बार फिर से साबित हो गया कि फरहान अख्तर हिंदी सिनेमा के बेस्ट एक्टरों में से एक हैं। संजिदा अभिनय और कसी हुई संवाद अदायगी के जरिये घर-घर में लोकप्रिय हुए फरहान अख्तर का सिक्का बॉलीवुड के लिए ऑस्कर माने जाने वाले फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में भी चला। शुक्रवार की रात को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित 59वें आइडिया फिल्मफेयर अवार्ड्स 2013 में केवल ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का ही डंका बजा।
साल 2013 की सौ करोड़ कमाने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ ही सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का पुरस्कार भी जीता। इसमें परिधान डिजाइनिंग के लिए डॉली अहलूवालिया को सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म के गीत 'जिंदा' के लिए प्रसून जोशी को सर्वश्रेष्ठ गीत पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का खिताब एक्रोपोलिस डिजाइन को मिला।
जहां अभिनेताओं में फरहान ने बाजी मारी वहीं दीपिका पादुकोण को साल 2013 की बेस्ट अभिनेत्री का खिताब मिला। उन्हें यह अवार्ड 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के लिए मिला। इसी फिल्म के लिए प्रख्यात नायिका सुप्रिया पाठक को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह में अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री तनुजा को हिंदी सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों मिला। इस शो को होस्ट रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने किया।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











