बिकनी गर्ल सोनम से एक्सपेक्ट ना करें दीपिका के एब्स, कैट सी टांगे!
सोनम को पैसे से ज्यादा प्यार की तलाश है!
सोनम कपूर ने बेवकूफियां फिल्म में एक एसी लड़की का किरदार निभाया है जो कि काफी अमीर खानदान से है और काफी अच्छा कमाती भी है। लेकिन वहीं उसका प्यार कम कमाने वाला लड़का है और जॉब भी खो चुका है। ऐसे में सोनम के पिता को इंप्रेस करने के लिए आयुष्मान को क्या क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं इसी पर आधारित है फिल्म बेवकूफियां। सोनम कपूर से जब उनके बिकनी अवतार के बारे में पूछा गया तो सोनम ने कहा कि इसके लिए उन्होंनें काफी मेहनत की है लेकिन उन्होंने दीपिका पादुकोण जैसी एब्स या कैटरीना कैफ जैसी टांगे नहीं बनाई हैं। और ना ही फिल्म में वो धूम सीरीज की हिरोईनों की तरह पानी से निकलती दिखाई देंगी। ये सिर्फ एक सीन है जिसमें बिकनी पहनकर सोनम पूल में थ्रो बॉल खेलती हैं।
सोनम कपूर के पिता का उनकी बिकने पर क्या रिस्पॉंस था ये पूछने पर सोनम ने बताया कि अनिल कपूर ने बिल्कुल वैसा ही रिस्पॉंस दिया जैसा कि एक एक्टर देता है। उन्होंने कहा कि सोनम की बिकनी से बेवकूफियां को अच्छी ओपनिंग मिल जाएगी। सोनम ये बताते हुए हंस पड़ीं कि अनिल कपूर ने इस बात को बहुत ही आराम से लिया और इसपर कुछ ज्यादा रिएक्ट नहीं किया। हालांकि वो खुश हैं कि सोनम कपूर को इतना अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें भी उम्मीद है कि बेवकूफियां फिल्म सोनम कपूर के करियर के लिए एक अच्छा डिसीजन साबित हो।


Click it and Unblock the Notifications












