..................... between Sushmita Sen and Rohman Shawl, Is it all right again? - Hindi Filmibeat

Sushmita Sen: सामने आए वीडियो में साथ नजर आए सुष्मिता और रोहमन, क्या दोनों के बीच हो गया सब ठीक?

Sushmita Sen

Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में फिर से सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड के चलते लाइमलाइट में आ गई है, क्योंकि सुष्मिता का रोहमन शॉल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, तो फैंस के मन में सवाल आ रहे हैं क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है या बात कुछ और है।

जाहिर है कि, सुष्मिता सेन की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। एक्ट्रेस वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गई हैं। अब उन्होंने वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा इवेंट और पार्टीज भी अटेंड करने लगी हैं।

हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में सुष के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं।

सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुष्मिता सेन अपनी छोटी बेटी और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ वर्कआउट करती दिख रही हैं।

इसके साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन लिखा है, 'इच्छाशक्ति इकलौता रास्ता है! 36 दिन बीत गए और अब अधिक ट्रेनिंग की जरूरत है! मैं जल्द ही 'आर्या' की शूटिंग के लिए जयपुर निकल रही हूं। और... ये हैं मेरे सबसे प्यारे लोग, जो हमेशा मेरे साथ हैं। ठीक होने में मेरी मदद कर रहे हैं।'

जाहिर है कि सुष्मिता को उनके बॉयफ्रेंड के साथ देखकर कई लोगों के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं और कुछ लोग खुश भी बहुत हैं। सुष्मिता और रोहमन को साथ देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को साथ देखकर हमारे चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं क्या?'

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X