बेटा या बेटी, ऐश किसकी बनेंगी मम्मी, लगा 150 करोड़ का सट्टा

आपको बता दें कि इस बात को लेकर सट्टा बाजार में जमकर सट्टेबाजी हो रही है। खबर है कि बच्चे को लेकर करीब 150 करोड़ का सट्टा लगा हुआ है। इससे पहले सट्टा इस बात पर लगा था कि मैडम ऐश ग्यारह नवंबर साल दो हजार ग्यारह को अपनी बेबी को जन्म देगीं।
यानी की ये डेट 11.11.11 होगी जो कि काफी विरली होती है। ज्योतिष के मुताबिक इस डेट को पैदा होने वाले बच्चे काफी प्रतिभावान होते हैं। चूंकि बच्चन परिवार ज्योतिष और धार्मिक पूजा-पाठ में काफी भरोसा रखता है इसलिए हो सकता है कि इस दिन उनकी बहू, उनके परिवार की चौथी पीढ़ी को जन्म दें। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक ऐश की डिलेवरी डेट 14 नवंबर को है।
फिलहाल ऐश के बेबी की खबर को ब्रेकिंग नहीं बनाने को कहा गया है। सभी मीडिया तंत्र को संयमित होकर यह खबर चलाने की आज्ञा दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











