अपनी जेब गरम करने के चक्कर में लोगों के मुंह से निवाला छीन रहे ये सेलेब्स, सोनू सूद से लेकर हरभजन सिंह तक...

Betting App Controversy: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ा बड़ा मामला अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्रिकेट की दुनिया तक जा पहुंचा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब उन सेलिब्रिटीज की जांच शुरू कर दी है जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म्स का जमकर प्रमोशन किया था।
ED के रडार पर कौन-कौन से सेलेब्स?
इस हाई-प्रोफाइल मामले में ED अब उन नामचीन हस्तियों से पूछताछ कर रही है जिन्होंने बैन के बावजूद इललीगल ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को प्रमोट किया। इनमें शामिल हैं- सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना और भी कई जाने-माने नाम।
सरकार की मनाही के बावजूद हो रहा प्रमोशनॉ
NDTV Profit की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी सेलेब्स से पूछताछ की गई है ताकि ये समझा जा सके कि उनके प्रमोशन डील्स और इन प्लेटफॉर्म्स के साथ उनका क्या कनेक्शन था। एक ईडी अधिकारी ने कहा - 'इन प्लेटफॉर्म्स ने सेलेब्रिटीज और इनफ्लुएंसर्स के जरिए तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की, वो भी सरकार की सख्त मनाही के बावजूद।'
कोई सफाई नहीं आई सामने
आपको बता दें, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस विवाद के चलते हलचल देखी जा रही है।
मार्च 2025 में हैदराबाद में दर्ज हुई FIR ने इस पूरे मामले की नींव रखी। FIR में 25 बड़े सितारों के नाम शामिल थे जिनमें शामिल हैं- विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, मांचू लक्ष्मी, प्रणीता, निधि अग्रवाल आदि।
लोगों को हो रहा आर्थिक नुकसान
शिकायत के मुताबिक, हजारों करोड़ का लेन-देन इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए हो रहा है, जिससे मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास परिवार आर्थिक संकट में फंस रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











