बिग स्टार अवॉर्ड में हसीनाओं ने लूटा दिल...
रविवार रात को स्टार इंटरटेनर का अवार्ड दिया गया यही नहीं 'स्टार' ने उन्हे साल के बेस्ट रोमांटिक कपल के अवार्ड से भी नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म 'जब तक है जान' के लिए मिला है। अवार्ड पाने के बाद शाहरूख खान ने स्टार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो फिल्म 'जब तक है जान' कि निर्देशक यश चोपड़ा के काफी आभारी है, जिन्होंने यह फिल्म बनायी। यह फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है।
तो वहीं शाहरूख और कैटरीना को बेस्ट कपल चुने जाने पर किंग खान ने कहा कि कैटरीना कैफ काफी मेहनती अभिनेत्री हैं। उनके साथ काम करने में अच्छा लगा। मैं खुशनसीब हूं कि उनके साथ काम करने का मौका मिला। वहीं अभिषेक बच्चन को फिल्म बोल बच्चन के लिए बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवार्ड मिला जिसके लिए अभिषेक ने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद दिया। तो वहीं फिल्म बर्फी के लिए प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
लेकिन इस अवार्ड फंक्शन की एक खास बात रही, बॉलीवुड हसीनाओं की ड्रेस, जिन्होंने लोगों का ध्यान अनायस ही अपनी ओर खींचा। आईये दिखाते हैं आपको किसने जीता अपने मोहक स्टाइल से लोगों का दिल तो किसने लोगों को हंसने पर मजबूर किया।


Click it and Unblock the Notifications