रईस शाहरूख Vs शिवाय अजय...2016 में किसके हाथ आई ये बाज़ी
काफी समय से अजय देवगन की शिवाय 2016 के सबसे अच्छे ट्रेलर में शामिल थी लेकिन अब शाहरूख खान की रईस ने अजय देवगन को पछाड़ दिया है।
2016 खत्म हो रहा है और अब साल का लेखा जोखा तो सबको मिलना ही चाहिए। इसलिए अब इस साल के बेस्ट चीज़ों की गिनती हो रही है और शाहरूख खान ने अजय देवगन को पछाड़ दिया है।
दरअसल हाल ही में 2016 के सबसे ज़्यादा पसंद किए गए ट्रेलर की लिस्ट बाहर आई। अब तक इस लिस्ट में टॉप कर रहे थे अजय देवगन। क्योंकि शिवाय का ट्रेलर वाकई शानदार था और सबको बेहद पसंद आया था।

लेकिन अब कुछ ही दिनों में शाहरूख खान की रईस ने अजय देवगन की शिवाय को रिप्लेस कर दिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रईस ट्रेलर के आगे अक्षय कुमार का जॉली एलएलबी 2 ट्रेलर कितना टिकता है। वैसे भी ट्रेलर में सलमान है और ये थोड़ा सा लीक हो चुका है। सारी मसालेदार डीटेल्स जानिए यहां।
वहीं गपशप गली की मानें तो सलमान खान भी ट्यूबलाइट का टीज़र प्लान कर रहे हैं जिसकी डीटेल्स जानिए यहां। ये डीटेल्स जितनी दिलचस्प है उससे ज़्यादा दिलचस्प होगा इस टीज़र का आंकड़ा।
वैसे रईस ट्रेलर के शुरूआती आंकड़े काफी मज़ेदार हैं -
कितनी बार देखा गया - 27 मिलियन
कितने लोगों ने पसंद किया - 403523
कितने लोगों ने नापसंद किया - 37482
देखिए हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर का रिपोर्ट कार्ड। सबसे ऊपर हैं शिवाय और टाईगर श्रॉफ का रिपोर्ट कार्ड देखकर आप चौंक जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications











