ये हैं दिवंगत अभिनेता नरेंद्र झा की सबसे बेहतरीन फिल्में, अभिनय बना देगा उनका मुरीद
बॉलीवुड इन दिनों शोक समाचारो और अप्रिय घटनाओं से गुजर रहा है। आपको बता दे कि हाल ही में सुपरस्टार श्रीदेवी की अचानक मौत हुई थी जिसके ऊपर किसी को भी भरोसा नहीं हुआ था। ऐसा ही एक घटना बॉलीवुड में आज हुई है जो कि चौकाने वाली है।
आपको बता दें कि अभिनेता नरेंद्र झा का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया है और अब वो हमारे बीच नहीं रहे है। अभिनेता नरेंद्र झा एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान भी थे। बता दें कि अभिनेता ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों और बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

बता दें कि फिल्मों में उनके सराहनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। नरेंद्र झा 55 साल के थे और उनका आज निधन हो गया। नरेंद्र झा उन अभिनेताओं में से थे जिनकी आवाज ही उनकी पहचान बन जाती है और वो एक बेहतरीन और बुलंद आवाज के मालिक थे।
नरेंद्र झा ने बड़े एक्टर्स से लेकर कई छोटी फिल्मों में भी काम किया जिनमें से उनकी कुछ यादगार अभिनय वाली फिल्में है जो कि हमेशा उनको फैंस के दिलों में जिंदा रखेगी। अभिनेता नरेंद्र झा ने शाहिद कपूर, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और सनी देओल जैसे बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।
आज हम उनको याद करते हुए उनकी बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर डालेंगे जो आपको उनकी यादें ताजा करने में मदद करेंगी। आइए जानते है मरहूम नरेंद्र झा की बेहतरीन फिल्मों के बारे में....


Click it and Unblock the Notifications