Best Actor 2014: बॉक्स ऑफिस पर चमके सलमान-आमिर, फैंस के दिल में नहीं

आमिर खान और सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर चाहे जितने ही झंडे गाड़ लें और चाहे कितने ही करोड़ कमा लें, लेकिन आज भी शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग के सामने सारो खान, सारो कपूर कम पड़ जाते हैं। जी हां, आपको बता दें इस साल भी फैंस ने शाहरूख को अंधाधुंध वोट कर साल 2014 का बेस्ट एक्टर चुना है। अक्टूबर में आई शाहरूख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इससे शाहरूख की पॉपुलरिटी में कोई कमी नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने बेहतरीन कमाई की थी।

shahrukh khan

साल 2014 के बेस्ट एक्टर की बात करें तो, लोगों ने 40% यानि की 6, 403 वोट्स के साथ शाहरूख को नंबर 1 पर रखा है। जबकि 31% वोट्स के साथ शाहिद कपूर नंबर 2 पर हैं। वहीं 14% यानि की 2,254 वोट्स के साथ 'दबंग' सलमान खान है नंबर 3 पर।

पूरे नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें

सलमान खान की 'किक' और आमिर खान को 'पीके' में दर्शकों से प्यार तो बहुत मिला। लेकिन जब बात आई वोटिंग की तो शाहरूख खान के दिवानों ने सबको पीछे छोड़ दिया। इस पोल में शाहरूख, शाहिद, सलमान के अलावा आमिर खान, रणदीप हुडा, राजकुमार राव और ऋतिक रोशन के नाम को भी शामिल किया गया था। लेकिन शाहरूख के नेम एंड फेम के सामने कोई नहीं टिक पाया।

वहीं, वनइंडिया द्वारा कराए एक और पोल में सलमान खान की स्टारडम काम आई और यहां उन्होंने शाहरूख को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजीशन पर कब्जा जमा लिया है। वहीं शाहिद कपूर को यहां भी दर्शकों का साथ मिला और वो हैं तीसरे नंबर पर। नीचे देंखे नतीजे:

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X