BEST NEWCOMER 2014:टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती इस खान के आगे रिजेक्ट
बॉलीवुड मतलब तीन खान, शाहरुख - आमिर और सलमान। कुछ लोग सैफ अली खान को भी तवज्जो दे देते हैं, पर वो खान नहीं नवाब हैं। तो बचे यही त्रिमूर्ति, KHANS ऑफ बॉलीवुड। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया कि साल 2014 फिल्मों के मामले में थोड़ा डिफरेंट रहा। दर्शकों ने अच्छी फिल्में देखीं और अच्छे कलाकारों को पसंद किया। राजकुमार राव, कंगना रनौत, तेजस्विनी कोल्होपुरे इसी लिस्ट का एक हिस्सा हैं। कुल मिलाकर साल 2014 में खान्स का रसूख थोड़ा सा तो बंटा।
2014 में टेलीविजन पर एक चैनल लॉन्च हुआ ज़ी ज़िंदगी। इस पर एक कार्यक्रम ज़िंदगी गुलज़ार है ने तहलका मचा दिया और ज़ारून हो गए लोगों के फेवरिट। लेकिन फैन्स की खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा जब ज़ारून का किरदार निभाने वाले फवाद खान ने सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड में बड़ी खूबसूरती से एंट्री मारी। और इसी के साथ फवाद खान, जो कि एक पाकिस्तानी कलाकार हैं, दर्शकों के फेवरिट बन गए। उन्हें फैन्स ने चुना इस साल का नंबर वन न्यूकमर।
ALSO READ: Best ACTRESS 2014:फैन्स को केवल लवली लगीं दीपिका पर बेस्ट एक्ट्रेस नहीं
लेकिन टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती भी कुछ कम नहीं हुई। उन्हें भी दर्शकों ने दूसरे पायदान पर रखा। वहीं एक और पोल के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ही इस साल के बेस्ट न्यूकमर रहे। पूरे नतीजे जानने के लिए क्लिक करें यहां - BEST NEWCOMER 2014
ALSO READ: Best Actor 2014: बॉक्स ऑफिस पर चमके सलमान-आमिर, फैंस के दिल में नहीं


Click it and Unblock the Notifications











