इंतजार खत्म: 4700 सिनेमाघरों में शान से देखिये 'बेशर्म'
इस बात का अंदाजा रणबीर कपूर को भी है इसलिए वह कहते फिर रहे हैं कि लोग भले ही मेरे बारे में बहुत कुछ कहें लेकिन इतना तय है कि मैं अपनी और अपने खानदान की शाख बचाने में जुटा हुआ हूं। 2 अक्टूबर यानी कि गांधी जंयति पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के साथ कोई दूसरी रिलीज नहीं है।
इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर अपने रीयल पैरेंटस ऋषि कपूर औऱ नीतू कपूर संग नजर आ रहे हैं। फिल्म एक्शन कॉमेडी है। फिल्म में रणबीर रेट्रो लुक में हैं तो वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ने पुलिस वाले की भूमिका निभायी है। फिल्म में पहली बार पर्दे पर अभिनेत्री पल्लवी शारदा नजर आयेंगी जो कि मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया निवासी है।
फिल्म के कई गानों पर रणबीर कपूर ने देवानंद, राजेश खन्ना, सलमान खान औऱ शाहरूख खान की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सारे मसाले मौजूद है तो वहीं फिल्म में ऋषि और नीतू की उपस्थिति भी एक नयी ताजगी और एनर्जी के साथ लोगों को महसूस हो रही है। देखते हैं फिल्मी कैनवस का बेशर्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करता है?


Click it and Unblock the Notifications












