अश्लील कंटेंट बताते हुए Besharam Rang को सोशल मीडिया से हटाने की मांग, CWC ने डीजीपी से की शिकायत!

pathaan

यशराज प्रोडक्शन की फिल्म पठान अब रिलीज वाले महीने में आ चुकी है लेकिन इसके गाने बेशरम रंग और भगवा बिकिनी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ का कहना है कि इस गाने में अश्लीलता भी दिखाई गई है जोकि बच्चों के लिए सही नहीं है। जी हां, अब इससे जुड़ा एक नया मामला सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की बाल कल्याण समिति (CWC) के द्वारा फिल्म का विरोध किया जा रहा है,

और डीजीपी को इस बात की सलाह दी जा रही है कि इस इस फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को सोशल मीडिया से पूरी तरह हटा दिया जाए। इस गाने के विरोध के साथ कहा गया है कि इसमें अश्लील सीन्समौजूद है।

CWC ने बहराइच डीजीपी को लिखा है कि उन्होने "बेशरम रंग" गीत सहित अश्लील कंटेंट का स्वत: संज्ञान लिया है। इसलिए इसको किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 कानून के तहत इसको सोशल मीडिया से हटाना चाहिए।

हर किशोर के पास स्मार्ट फोन है

हर किशोर के पास स्मार्ट फोन है

उनका कहना है कि इस वक्त हर किशोर के पास स्मार्ट फोन है जिसके जरिए ये अश्लील गाना हर एक तक पहुंचेगा जो कि सही नहीं है। इसके बाद से चर्चा काफी तेज है और लोग इसको लेकर इंतजार में हैं।

25 जनवरी 2023

25 जनवरी 2023

हालांकि इस गाने को सोशल मीडिया से हटाने को लेकर कोई फैसला लिया जाता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल फिल्म खबरों में हैं और 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी क्योंकि शाहरुख खान कई साल के बाद वापसी कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं और इसकी शूटिंग कर रहे हैँ।

जीरो में देखा गया था

जीरो में देखा गया था

आखिरी बार अभिनेता को फिल्म जीरो में देखा गया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही घटिया कमाई की थी। इसी वजह से शाहरुख खान इतने दिनों बाद वापसी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X