'बेशरम रंग' गाने पर सामने आया नया विवाद, इस पाकिस्तानी सिंगर ने लगा डाला इतना बड़ा आरोप!

Recommended Video
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर खबरें हैं और इस महीने के अंत तक फैंस के लिए धमाका होना तय है। गौरतलब है कि बेशरम रंग गाने के रिलीज होने के साथ साथ काफी बड़ा विवाद इसको लेकर आरोप लगे थे कि इस गाने में भगवा का अपमान किया गया है। इसके बाद से फैंस शाहरुख खान के लिए खड़े नजर आए थे। लेकिन अब इंडिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से भी बेशरम रंग गाने को लेकर विवाद सामने आया है और एक पाकिस्तानी सिंगर ने बड़ा आरोप लगाया है।
जी हां, पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बेशरम रंग गाने पर एक आरोप लगाया है। हालांकि इस दौरान सिंगर ने गाने का नाम नहीं लिया था। उनका कहना है कि, 'बेशरम रंग' उनके वर्षों पुराने गाने 'अब के हम बिछड़े' से मिलता जुलता है।
जैसे ही उन्होने ये बात कही बवाल हो गया है और उनको लेकर चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है
इसके साथ उनका कहना है कि उन्होने एक गाना सुना जिसको सुनकर उनको पुराने लिखे एक गाने की याद आ गई है। हालांकि पठान के मेकर्स या इस गाने के गीतकारों की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

'बेशरम रंग'
भारत में इस गाने 'बेशरम रंग' के विवाद की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण ने जिस रंग की बिकिनी पहनी थी इसके बाद से विवाद हो रहा है।

25 जनवरी को ही पता चलेगा जब ये फिल्म रिलीज होगी
हालांकि विरोध के बाद रिजल्ट सामने आया है जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव की सलाह दी है। हालांकि इस फिल्म और गाने में क्या बदलाव होते हैं ये तो 25 जनवरी को ही पता चलेगा जब ये फिल्म रिलीज होगी।

दमदार एक्शन सीन्स
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। फिल्म काफी दमदार एक्शन सीन्स से भरपूर होने वाली है और इसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications