Besharam Rang: "बेशरम रंग दीपिका के साथ मेरा पहला गाना है, इसलिए मैं कुछ खास करना चाहती थी"

By Filmibeat Desk
besharam-rang-choreographer-vaibhavi-merchant-says-deepika-padukone-put-in-a-lot-of-hard-work-to-lo

Besharam Rang: फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया गाना "बेशरम रंग" रिलीज कर दिया गया है। जैसी कि उम्मीद थी गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। रिलीज़ होने के बाद से ही यह गाना दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा है। यही नहीं, शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अवतार को गाने में देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, गाने की हॉट कोरियोग्राफी की भी काफी चर्चा है।

बंटी और बबली के कजरारे में ऐश्वर्या राय बच्चन, धूम 3 के कमली में कैटरीना कैफ से लेकर अब बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण तक लीडिंग एक्ट्रेसेज के सबसे हॉट वर्जन को प्रस्तुत करने के लिए जानी जाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट, गाने को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

वैभवी कहती हैं, "अपने काम के दौरान मैंने पूरी सावधानी के साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि एक्ट्रेसस को हमेशा काफी खूबसूरत तरीके से पेश किया जाए। उदाहरण के लिए, कजरारे में ऐश (ऐश्वर्या राय बच्चन) की बात करें तो, जिस तरह से उन्होंने अपनी अदाकारी की, उसी के मुताबिक मैंने एक्सप्रेशंस को बढ़ाने का प्रयास किया। इसी तरह कमली में कैटरीना के साथ मैंने इस बात को ध्यान में रखा कि क्या करते हुए वे बेहतरीन लगेंगी।"

वे आगे कहती हैं कि आप जिस एक्टर को कोरियोग्राफ कर रही हैं, हमेशा उसपर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि आपको या आपकी टीम को उसका कौन सा मूव अच्छा लग रहा है, यह मायने नहीं रखता। महत्वपूर्ण यह है कि एक्टर पर वह मूव शानदार लगनी चाहिए।

वैभवी आगे कहती हैं, "यह हैरानी वाली बात ही है कि, बेशरम रंग से पहले मैंने कभी भी दीपिका के लिए कुछ कोरियोग्राफ नहीं किया था। यह दीपिका के साथ मेरा पहला गाना है और मुझे पता था कि इसके लिए मुझे कुछ खास करना होगा। उनका मेरे पास आना और यह कहना कि आखिरकार हमें एक-दूसरे के साथ काम करने का मौका मिल ही गया, मेरे लिए काफी प्यारा था।

वैभवी का कहना है कि उन्होंने दीपिका को पर्दे पर भारत की अब तक की सबसे हॉट अभिनेत्री दिखाने की पूरी कोशिश की है। वे कहती हैं कि मैं उन्हें इस तरह पेश करना चाहती थी, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं पेश किया गया। इसमें शालीना नथानी के कॉस्ट्यूम्स का भी अहम योगदान है। दीपिका का उनके साथ बहुत अच्छा तालमेल है और उन्हें खुद में इतना सहज देखकर मुझे आश्चर्य हुआ। पूरा गाना उनके लिए ही है और वह हर फ्रेम में खूबसूरत लग रही हैं।

वैभवी आगे कहती हैं कि बेशरम रंग में दीपिका जैसी दिख रही हैं, उसके लिए उन्होंने उतनी ही मेहनत की है। उनके पास डायटीशियन और फिजिकल ट्रेनर की टीम के साथ ही शालीना द्वारा तैयार बेहतरीन कॉस्ट्यूम थी। जिस तरह से उन्होंने सभी कॉस्ट्यूम्स को अपनाया, इससे मैं काफी प्रभावित हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X